
वजीरगंज: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( सेक्युलर ) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री सिंचाई अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग डॉ संतोष कुमार सुमन के सड़क मार्ग से लखीसराय कार्यक्रम जाने के दौरान में वजीरगंज के पुनावा में हम पार्टी इकाई के कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने समस्याओं से भी अवगत कराया। वहीं ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन से मदद की गुहार लगाई। वहीं मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ग्रामीणों से कहा कि आपकी समस्या जल्द ही दूर कर दी जाएगी। इस मौके पर विकास कुमार पासवान जिला सचिव , रामबली मांझी प्रखंड अध्यक्ष , सावित्री देवी महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कपिल मांझी , दयाल मांझी , रामजन्म मांझी , राजकुमार मांझी , निर्भय कुमार , हुलास मांझी , भास्कर मांझी अन्य कार्यकारिणी सदस्य के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
न्यूज डेस्क