वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महानगर इकाई गया के द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता
महानगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी तथा संचालन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ई. नंदलाल मांझी के द्वारा संचालन किया गया। जिसमें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान एवं पार्टी के आगामी 24 जुलाई के सातवें स्थापना दिवस की तैयारी के बारे में जानकारी ली।
पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौसीफ उर रहमान, पार्टी के सचिव ई. नंदलाल मांझी प्रदेश के महासचिव रोहित सिंह, प्रदेश के वरीय नेता असद परवेज तथा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रीना सिंह, अल्पसंखयक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सफकत अली के द्वारा महानगर के कार्यकर्ताओं को संगठन की रूपरेखा तथा हम पार्टी के विचार को विस्तृत रूप से अवगत कराया। संगठन विस्तार करते हुए सोनू कुमार को सेक्टर अध्यक्ष मानपुर, डॉ. बलविंद्र प्रसाद को चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, अनीस चौधरी महानगर सचिव, देवेंद्र चौधरी सचिव तथा विधि प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष के रूप में अविनाश कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष बलिराम प्रसाद को मनोनयन पत्र सौंपा गया। साथ ही महानगर के कुल 53 वार्ड में अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जुड़ने की बात नगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी के द्वारा की गई। पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौसीफ उर रहमान खान ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। वर्तमान हालात में अनेक तरह की भ्रांतियां फैला कर धर्म के नाम पर, संप्रदाय के नाम पर, जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। जो देश और बिहार राज्य के लिए घातक है। साथ ही साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव रोमित सिंह ने कहा कि हम लोग को नेता जीतन राम मांझी के नेतृत्व में चलना है। आज तक हमारे नेता के ऊपर किसी तरह का आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया जा सकता है। हमारे नेता बेबाक और बेदाग छवि के हैं। हम पक्ष में रहें, चाहे विपक्ष में। जनहित के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक का उठाने का काम करेंगे। यही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नंदलाल मांझी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति को लोगों को मुख्यधारा में लाकर कर नेतृत्व सौपना है। हम युवाओं को पार्टी से जोड़ कर उन्हे नेतृत्व का मौका देना चाहते हैं। इस मौके पर पार्टी के महिला प्रदेश सचिव रीना सिंह ,सोनू कुमार बलविंद्र प्रसाद, अनीश चौधरी, अगम कुमार, देवेंद्र चौधरी, अविनाश कुशवाहा विक्रम मांझी, बलिराम कुमार, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शौकत अली शहीद दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुकेश चौधरी
महानगर अध्यक्ष, गया
Mob. 7257818098