रोटरी गया सिटी द्वारा वाटर कंजर्वेशन इकाई का वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

गया के मिलिट्री कैंट एरिया में ज्ञान भारती स्कूल के पास ब्रह्म वन पार्क में रोटरी गया सिटी के बैनर तले जल संचय ईकाई का उद्घाटन जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर रोटरी गया सिटी अध्यक्षा रितु डालमिया, सचिव कंचन वर्मा, शिव अरुण डालमिया, कर्नल एलके यादव, कर्नल अरूण वर्मा, डॉ रतन कुमार, डॉ अमिता सिन्हा, विपेन्द्र अग्रवाल, शिरीष प्रकाश, किरण प्रकाश, पीपी चखियार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
गया जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने इस मौके पर कहा कि रोटरी क्लब गया द्वारा यहां पर एक वाटर कंजर्वेशन बनाया गया है। यह काफी अच्छा प्रयास है। हम सभी जानते हैं कि गया में पानी की काफी समस्या है। दो साल पहले की बात करें तो यहां पानी टैंकर से आपूर्ति कराई जाती थी। इस समस्या का हल यही है कि हम सभी केवल पानी को डिस्चार्ज कर रहे है, जबकि हमें ठीक इसके उल्टा वाटर को रिचार्ज करना चाहिए। सभी लोगों को रिचार्ज का काम करना होगा। जो पानी हम पृथ्वी के अंदर से लेते हैं उसे फिर से अंदर जाने की व्यवस्था करने के लिए छोटे छोटे सोख्ता बनाने होंगे। उसके लिए एक छोटा छोटा वाटर कंजर्वेशन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा रोटरी का यह प्रयास सराहनीय है।
रिपोर्ट – वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल