
टिकारी संवाददाता: राजद के राज्य परिषद सदस्य अलख देव सिंह के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक भोला सिंह का गुरुवार को अचानक निधन हो गया। वे 98 वर्ष थे। मौत की सूचना के बाद उनके पैतृक आवास इगुना एवं टिकारी स्थित आवास पर जाकर स्वजनों व राजद कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम संस्कार विष्णुपद स्थित शमशान घाट पर किया गया। स्व सिंह मध्य विद्यालय, परैया से प्रधानाध्यापक पद से वर्ष 1994 में सेवानिवृत्त हुए थे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 1989 में तत्कालीन राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया द्वारा उन्हें पुरुस्कृत किया गया था। सिंह के निधन पर राजद के जिला उपाध्यक्ष व जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, उदय नारायण सिंह, धर्मदेव सिंह, भीष्म सिंह, राजद नेता अनिल यादव, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष बंटी यादव, आनंद कुमार, नागेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगो ने गहरा दुख प्रकट किया है।