
बढ़ती ठंड और शीतलहर में गरीब असहाय लोग जिनको अपने घर की जिम्मेदारियों के आगे अपनी जान की परवाह भी नही कर पाती, वैसे लोग सर्द मौसम में पूरे गर्मजोशी के साथ काम तो करते हैं, लेकिन खुद के शरीर को गर्म नही कर पाते। ऐसे में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए भारत यूथ फाउंडेशन संस्था के द्वारा गया शहर में जरूरतमंदों असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक मो. तौसोफ आलम ने बताया की अनुचित आश्रय और कपड़ों के अभाव में, अपर्याप्त आश्रय के साथ सड़कों पर रहने वाले लोगों के लिए सर्दी विनाशकारी है। उन्हें गर्म रखने के लिए कोई शरण या गर्म कपड़े नहीं होने के कारण, वे गंभीर रूप से बीमार पड़ने का जोखिम उठाते हैं। सर्दियों के दौरान दया, आशा और सम्मानजनक गर्मजोशी फैलाने के लिए, भारत यूथ फाउंडेशन के माध्यम से हाशिए के समुदायों को अनिश्चितता और गिरते तापमान करुणा और आराम के दौरान मदद करने के लिए हमारी संस्था सदैव तत्पर है। वहीं इस मुहिम को कामयाब बनाने में योगदान दे रहे सभी सदस्यों का संस्थापक मो. तौसोफ आलम ने धन्यवाद अर्पित किया, जो इस नेक काम में आगे आकर मदद कर रहे हैं। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर मो. आफताब आलम , मसीउल जमा तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।
News desk
GIPHY App Key not set. Please check settings