प्राचार्य एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने अपनी संवेदना व्यक्त की

गया कॉलेज गया में कार्यरत विजय कुमार प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सहायक का असामयिक निधन हो गया है। कुमार ब्रेन हेमरेज के वजह से लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे तथा पटना के सीएमएस हॉस्पिटल में अपराहन 3:35 में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री कुमार अपने पीछे दो पुत्र कुमार अपने पीछे 2 पुत्र दुर्गेश कुमार सुमन एवं बृजेश कुमार सुमन छोड़ गए हैं। दुर्गेश फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी कर नौकरी में है। जबकि ब्रिगेस सीनियर ऑडिटर के रूप में भारत सरकार की सेवा में है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि विजय कुमार का निधन महाविद्यालय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कुमार एक कर्मठ, योग्य एवं अनुभवी कर्मचारी थे महाविद्यालय परिवार उनकी सेवाओं के लिए ऋणी है।कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे कुमार ने जो आदर्श प्रस्तुत किया है उससे महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी एक आदर्श के रूप में लें। गया कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विजय कुमार सहायक की असामयिक मृत्यु से समस्त शिक्षकेतर कर्मचारियों में एक शोक की लहर है। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की ओर से इस पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निरंजन प्रसाद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समस्त संघ परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है एवं ईश्वर से प्रार्थना है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करें। विजय कुमार ने अपनी प्रतिभा से हम सबको अपनी सेवाओं का कायल कर दिया था। समस्त महाविद्यालय में उन्हें एक कर्मठ योद्धा के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा। आज दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2:00 बजे प्रशासक के भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक संदेश को पढ़ने के उपरांत 5 जनवरी को उनके सम्मान में महाविद्यालय में अवकाश की घोषणा की गई है ।महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार ने भी विजय कुमार के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है जानकारी महाविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ धनंजय धीरज ने साझा की।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल