
गुरूवार की दोपहर गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के समीप एक अज्ञात हाईवा ने टवेरा वाहन में धक्का मार दिया। जिससे टवेरा वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रत हो गया। वाहन पर गया कॉलेज गया के पूर्व प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा अपने परिवार के साथ सवार थे।
घटना के संबंध में पूर्व प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि हम अपने वाहन से पटना से गया की ओर जा रहे थे। उसी दौरान एनएच पर बेलागंज थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहा एक हाईवा मेरे वाहन में टक्कर मार दिया। श्री सिन्हा ने बताया कि शुक्र था कि ड्राइवर सहित बैठे लोग सुरक्षित रह गए। मगर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रत हो गया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। थाना की पुलिस घटना में पीड़ित पूर्व प्राचार्य से मुलाकात कर घटनास्थल का मुआयना की है। पुलिस मामले की तहकिकात में जुट गई है।