

समाज सुधार अभियान में मुख्यमंत्री के गया आगमन पर टिकारी प्रखंड के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। उक्त निर्णय सोमवार को स्थानीय राज इंटर स्कूल के मैदान में आयोजित जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बैठक में लिया गया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने 4 जनवरी को गया के गांधी मैदान में समाज सुधार अभियान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए टिकारी प्रखंड से हजारों की संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज सुधार की लोगों से अपील करने आ रहे हैं। सभा मे पार्टी के अति पिछड़ा समुदाय कार्यकर्ताओं की टिकारी से अपार संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित कर एकजूटता का मिसाल पेश करने की अपील की। बैठक को पार्टी के जिला अध्यक्ष बबन चंद्रवंशी, चंद्रशेखर सिंह दांगी, रामानंद शर्मा, राजकुमार, अनुप कुमार, विवेक कुमार, सुरेंद्र चंद्रवंशी, श्याम सुन्दर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मो रियाज अहमद, सीता राम प्रसाद, रंजीत कुमार, राजेश कुमार आदि ने भी सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक का संचालन कमांडर अर्जून निषाद ने किया।
रिपोर्ट – आलोक रंजन ,टिकारी अनुमंडल संवाददाता