
फतेहपुर थाना क्षेत्र के बसुआ गांव में हुए हत्याकांड मामले में फरार दो नामजद अभियुक्तों मुरारी पासवान और राजू कुमार (दोनों पिता-पुत्र) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र की कठौतिया केवाल पंचायत के बसुआ गांव निवासी मनोज यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मनोज यादव गांव के सटे खलिहान में धान का पिटनी करवा रहा था। इसी समय हथियार बंद अपराधियों ने शाम के समय में वहां आ धमका। उसे घेर कर गोली मार दी थी। इसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में थाना क्षेत्र के मुरारी पासवान और राजू कुमार भी नामजद अभियुक्त था। दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।