दिवाकर मिश्रा, डुमरिया

डुमरिया प्रखंड के बरवाडी ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत भाजपा नेता मुकुंद पाठक को श्रद्धांजलि दी। जिसमें बिहार के विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह के पुत्र रमन सिंह उपस्थित हुए। 2 मिनट का मौन रखकर बैठक की शुरुआत की गई। बाद में इस बैठक में अनेक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्रखंड भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार पाठक, महामंत्री विजय कुमार सिंह, पशुपति दास, अनिल राय, अजय साहू जैदी आलम खान बीरबल राय अनिल राय सरदार राय गुप्तेश्वर प्रसाद जितेंद्र प्रसाद सिंह डूमरिया के पूर्व प्रमुख रामचंद्र सिंह, ब्रजनंदन पाठक, रामजी राय सुरेश राय अनिल कुमार सिंह कैश खां सज्जाद खां डिंपल गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।