परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में सोमवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजित सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ तपस्वी सिंह ने की। उपस्थित प्रखंड क्षेत्र के सभी फेयर प्राइस डीलर ने संगठन के दिवंगत प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत लाल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा संगठन व डीलर हित में किये गए कार्यों को सभी ने सराहा और कहा कि उनके कारण ही आज संगठन की विशिष्ट पहचान है। इतना ही नही कई मामलों में राज्य स्तरीय आंदोलन के माध्यम से नेता द्वारा सभी डीलर की समस्या को दूर करने का काम किया गया है। जिसका संगठन हमेशा ऋणी रहेगा। उक्त श्रधांजलि सभा में प्रखंड सचिव नागेंद्र प्रसाद दास, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामशीष प्रसाद, उपसचिव अरुण पासवान, कार्यालय सचिव अरुण शर्मा, सुनील कुमार सिंह आदि शामिल हुए।
रिपोर्ट:- सहजानंद सरस्वती