फतेहपुर से समर सिंह राठौर की रिपोर्ट

फतेहपुर थाना क्षेत्र के नवडीहा झुराग पंचायत के मंझला कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम नागो साव उम्र 65 वर्ष, कंचन देवी उम्र 38 वर्ष, पूजा देवी उम्र 28 वर्ष है। घायल पूजा देवी ने बताया कि जमीनी मामले में गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बुधवार को विजय यादव नागेश्वर यादव, गुड़िया देवी और उनके साथ में रहे आधा दर्जन लोग घर पर आ कर गाली गलौज करने लगे। जैसे घर के लोग घर से बाहर निकले तो लाठी और रॉड से हम सभी पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी फरार हो गए। सभी घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए तीनों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना की शिकायत फतेहपुर थाने में दी गई है।