
टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के प्रहलाद बिगहा व बुटुबिगहा गांव में बुधवार की दोपहर गेंहू की फसल में आग लग गयी। दोनों घटना में लगभग 40 हजार की फसल का नुकसान है। पहली घटना गजाधरपुर पंचायत के बुटु बिगहा गांव में हुई। यहां करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से खेत में आग लगा गयी। इससे गांव के किसान बिनोद यादव व सुरेन्द्र प्रसाद यादव का लगभग आठ कठ्ठे में लगी फसल जल गयी। दूसरी घटना टनकुप्पा पंचायत की प्रह्लाद बिगहा गांव के खेत में आग लग गयी। घटना की सूचना रविन्द्र शर्मा ने दी। बताया कि गांव के किसान सूरज मिस्त्री, विश्वनाथ मिस्त्री, भोला मिस्त्री, आशीष मिस्त्री व किसुन मिस्त्री के लगभग आठ कठे में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी।
रिपोर्ट – विकास कुमार