निगम की टीम द्वारा इसके प्रति लोगों को किया गया जागरूक
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गुरुवार को गया नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सब्जी मंडी व बाजार जहाँ पॉलीथीन व थर्माकोल का उपयोग किया जाता है में फिनिश सोसाइटी व नगर निगम के प्रचार गाड़ी से लोगों में जागरूकता अभियान चलाया गया । इस क्रम में जयप्रकाश नगर, ठाकुर बड़ी, चाँदचौरा, मानपुर बाजार, मानपुर पटवा टोली, केदारनाथ मार्केट, दूर्गा बाड़ी, केपी रोड सब्जी मंडी एवं पुरानी गोदाम इलाका में यह अभियान चलाया गया है। गया नगर निगम के आयुक्त सावन कुमार के निर्देश पर सिटी मैनेजर त्रिपुरारी शरण संजय के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। बता दें सरकार ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक यथा थेर्मोकोल से बनी चीजों के प्रयोग पर 15 दिसंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं पॉलीथिन का प्रयोग पहले से ही प्रतिबंधित है। दुकानदार एवं ग्राहकों से टीम इन चीजों के प्रयोग नहीं करने की अपील कर रही है। आगे ऐसा करते पाए जाने पर दुकानदारों को आर्थिक रूप से दंडित करने का भी प्रावधान किया गया है।
GIPHY App Key not set. Please check settings