
गया शहर में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने एक साइकिल सवार को रौंद डाल। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई बताई जा रही है। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गया कॉलेज के पास की है। शव को सड़क पर पड़े होने से मार्ग दोनों तरफ से जाम हो गया था। सूचना मिलते ही रामपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर से शव को बरामद कर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के पास रहे लोगो को कहना था कि मृतक सम्भातः होमगार्ड का जवान है। इधर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। बताया गया घटना के वक्त साइकिल से एक व्यक्ति गया कॉलेज की ओर लौट रहा था। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने साइकिल को टक्कर मार दिया। जिसमें साईकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल