
रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच
कोंच। आंती थाना क्षेत्र के तिनेरी के बधार में दो लोगों की हत्या शनिवार को कर दिया गया है जिसमें एक महिला व एक छोटी बच्ची शामिल है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार तिनेरी मोड़ से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित पूरब दिशा में अशोक यादव पिता स्व डोमन यादव के खाड़ी पड़ी खेत में शनिवार की सुबह लाल साड़ी पहनी करीब 32 वर्ष की एक अज्ञात महिला व ब्लू जीन्स एवं उजला फ़्रॉक पहनी एक अज्ञात 8 वर्षीय बच्ची की शव को ग्रामीणों ने देखा। धीरे धीरे यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गया। घटना स्थल से ग्रामीणों ने आंती पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष अजय कुमार, एसआई अभिलाष सिंह, एएसआई अजय केरकेट्टा, पीएसआई कुंदन कुमार व महिला पुलिस मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। घटना स्थल पर आसपास के गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने शव को देखा लेकिन किसी ने पहचान नहीं कर पाया जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त महिला व बच्ची कहीं दूर की है जिसे रात्री में उक्त सुनसान स्थल पर ले जाकर दोनों को हत्या कर दिया गया है। हत्या चाकू व रड् से मारकर अज्ञात लोगों ने किया है जिसका सर व चेहरे पर देखे गए निशान से प्रतीत हो रहा है। समाचार प्रेषण तक दोनों शव का पहचान नहीं हो सका है। शव को कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा आंती थाना पर ले जाने की प्रक्रिया चल रही थीं।