29.6 C
Gaya

बाराचट्टी में जीवन ज्योति सेवाश्रम नर्सिंग होम की संचालिका ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

Published:

बाराचट्टी: शुक्रवार को गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तेतरिया खुर्द में संचालित जीवन ज्योति सेवाश्रम नर्सिंग होम की संचालिका सुषमा रानी ने नर्सिंग होम के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुषमा रानी तेतरिया खुर्द जीवन ज्योति सेवाश्रम नर्सिंग होम की संचालक थी। पति का नाम अमरजीत है। मृतका का मायके बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ गांव में है। जिनके दो संतान भी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होते रहता था। शुक्रवार को भी हुई पति और पत्नी के बीच नोक झोंक के बाद सुषमा ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही मृतका के परिजन सोभ से आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। उसे बाराचट्टी स्वास्थ केंद्र ले गए। बाराचट्टी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सब्बुल हक ने बताया कि सुबह करीब 9:30 में तेतरिया खुर्द शोभ जीवन ज्योति सेवाश्रम की संचालिका सुषमा रानी को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। स्थिति ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे तुरंत गया एम्स रेफर कर दिया गया। जहां पहुचने के बाद सुषमा रानी को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले के बारे में बाराचट्टी थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। बहरहाल, खबर प्रेषित किए जाने तक थाना में पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Report :- Rahul Nayan ,Barachatti

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img