
रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता
कोंच। पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक डॉ अनिल कुमार ने गुरुवार को कोंच प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के समस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को मोबाइल पर हीं समाधान करने का निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार ग्राम खवासपुर के उपेन्द्र दास के पूत्र व वार्ड सदस्य बिक्की कुमार के विजली से हुए मौत पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। वही विजली विभाग के पदाधिकारियों व प्रखंड के अंचल अधिकारी योगेन्द्र कुमार को चार लाख रूपये मुआवजा के रूप में अविलंब परिजनों को दिये जाने के आदेश दिया। वही ग्राम अहियापुर में सड़क दुर्घटना में ईलाज के क्रम में राज कुमार दास के पूत्र गोविन्द कुमार के मौत पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही उचित मुआवजा देने के लिए पदाधिकारियों को कहा। वही पूर्व उप प्रमुख रेखा देवी व हम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान के पिता के हुए निधन पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। ग्राम मढुका में मो साहू के भतीजा के हुए मौत पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी है। विभिन्न गांवों से दौरे के बाद डॉ अनिल कुमार ने कहा कि चुनाव जीतने के पूर्व जनता से किये गए वायदे को पूरा करने के लिए तत्पर हैं। जिसके विकास के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। गांधी इंटर स्कुल कोंच में एक करोड़ छ: लाख की लागत से बनने वाले स्टेडियम को बहुत जल्द शीला न्यास किया जायेगा। वही कोंचेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्यक्रम भी बहुत जल्द शुरू हो जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मुखिया राम निवास प्रसाद, मिंकु कुमार, उमेश कुमार, राज बब्बर, पूर्व मुखिया मो गालिब, पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान आदि लोग शामिल थे।