
बेलागंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओ ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हर महीने में कोई न कोई बड़ी चोरी की वारदात पुलिस प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गयी है।
शुक्रवार की रात प्रखंड मुख्यालय के अग्रवाल हाई स्कूल के निकट सुधीर शर्मा के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया।मकान मालिक के पुत्र मनोरंजन ने बताया घर मे मेरी पत्नि अकेली रहती है। मैं और पिताजी जीविकोपार्जन के लिए बेलागंज से बाहर रहते हैं। शुक्रवार को मेरी पत्नि अपनी बहन की तबीयत खराब की ख़बर सुनकर उसके इलाज के लिए गया गई थी। इलाज को लेकर रात मे गया मे रह गई। अलगे दिन शनिवार को सुबह बेलागंज घर आयी तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।दरवाज़ा खोल घर में गई तो दो कमरों मे गोदरेज और बक्सा तोड़कर पांच लाख बारह हजार के गहने और पांच हजार रुपये चोरी हो गई । घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।घटना को लेकर आसपास के लोगों मे असुरक्षा भाव उत्पन्न हो गया है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की तहकीकात करने की बात कही।