
सहजानंद सरस्वती ,परैया
प्रखंड क्षेत्र में सरकार के कोरोना गाइड लाइन के साथ उच्च विद्यालय पठन पाठन को लेकर शनिवार को खोला गया। चार महीने बाद खुले विद्यालय के पहले दिन विद्यालय खुलने पर कई विद्यालय में छात्र नही पहुंच सके। वहीं कई विद्यालय में शिक्षक ही लापता दिखे। +2 सर्वोदय नगर उच्च विद्यालय में छात्र शिक्षक दोनों की संख्या कोरोना गाइड लाइन के अनुसार नगण्य रही। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में महज न छात्रा न शिक्षक मीले। यहां तक कि कार्यालय व विद्यालय परिसर मेंभी शिक्षक नही दिखे। जबकि प्लस टू अशोक उच्च विद्यालय में शिक्षक छात्र भी छात्र अनुपस्थित पाये गए। प्लस टू उच्च विद्यालय परैया में शिक्षक उपस्थित लेकिन छात्र नदारद मिले। सबसे उत्कृष्ट व्यवस्था पुनाकला उच्च विद्यालय में दिखी जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार की उपस्थिति में आधा दर्जन छात्र स्मार्ट क्लास से पठन पाठन करते पाये गए। विद्यालय दो बजे के बाद भी संचालित पाया गया। जहां शिक्षक छात्र दोनों उपस्थित मिले। इसके अलावा फुरहुरिया उच्च विद्यालय, परसावां उच्च विद्यालय व सोलरा उच्च विद्यालय सामान्य शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र नगन्य पाए गए। कई संकुल समन्वयक के द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण नही किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि अशोक मध्य विद्यालय के समन्वयक मो कमरुद्दीन अंसारी, सोलरा मो इकबाल सिद्दकी व पचमो सतेंद्र कुमार सिंह द्वारा विद्यालय का निरिक्षण नही किया गया।