
गुरुवार को गया जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक, एव बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे शत्रुघ्न शरण सिंह की 36 वीं पुण्यतिथि गया जिला परिषद प्रांगण में स्थित इनके प्रतिमा के समक्ष शत्रुघ्न शरण सिंह विचार मंच के तत्वावधान में मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न शरण सिंह विचार मंच के संयोजक आर्य अचिंत्य ने की तथा संचालन सतीश कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व शत्रुघ्न शरण सिंह मध्य एव दक्षिण बिहार में स्वतंत्रता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता थे। जो आजादी के बाद गया जिला परिषद के प्रथम अध्यक्ष बने। फिर बेलागंज, हिसुआ से विधायक एव सूबे के मंत्री भी बने। कार्यक्रम को प्रो. विजय कुमार मिठू, रिंकू कुमारी, जगन्नाथ सिंह मुखिया, युगल किशोर सिंह, रंजीत सिंह, राम लखन स्वर्णकार, वीरेन्द्र शर्मा, धनंजय कुमार शर्मा, रमेश सिंह, मो इस्तेयाक खान, तारकेश्वर नाथ, प्रदीप कुमार, लव कुश कुमार, प्रत्युष कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं द्वारा स्व. शत्रुघ्न शरण सिंह को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग केंद्र सरकार से की गई।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल