जप्त किए गए संपत्ति का मूल्य 1750 रुपए आंका गया

गया जंक्शन के पास से रेल संपति की चोरी करता पंचायती अखाड़ा मोहल्ले का एक अपराधी पकड़ा गया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि सोमवार को उप निरीक्षक विक्रम देव सिंह साथ स्टाफ ( सीआईबी गया के स्टाफ भी शामिल) अपराधिक निगरानी हेतु गया रेलवे स्टेशन से डाउन दिशा में गस्त कर रहे थे। इस दौरान किलोमीटर संख्या 469/6 एवं 469/4 के मध्य परितयक्त केविन में कुछ गतिविधि दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर एक व्यक्ति को एक प्लास्टिक के बोरे में उक्त केविन में रखा चार छेद वाला दो अदद फिश प्लेट भरते देखा गया। व्यक्ति को केविन से बाहर निकलते समय पकड़कर उससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम राजा शेख पिता मोहम्मद इरफान शेख पता नीम गली पंचायती अखाड़ा वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली जिला गया बताया। साथ ही बताया कि कुछ समय पहले इस पुराने घर में रखें लोहे को देखा था तथा चोरी की नियत से यहां आया था। उसे उसके अपराध को बताते हुए गिरफ्तार कर तथा जप्त सामानों के साथ पोस्ट पर लाया गया। मुकदमा संख्या 23/2021 u/ s – 03 RP(UP) Dt 20:12:2021 दर्ज किया गया। जांच का भार उपनिरीक्षक मोनिका सिंह को सौंपा गया। जप्त किए गए संपत्ति का मूल्य 1750 रुपए आंका गया।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल