वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से एक स्टाम्प वेंडर का रुपयों वाला बैग लेकर एक अपराधी फरार हो गया। घटना शनिवार की है। पीड़ित महिला वेंडर सरोज कुमारी के द्वारा इस घटना की सूचना टेलीफोन पर सिविल लाइंस थाना को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में बताया गया कि सरोज कुमारी नामक स्टंप वेंडर हर दिन की तरह शनिवार को अपने कार्यस्थल पर स्टाम्प बेचने का कार्य कर रही थी। इस बीच कुछ कार्यवश कुछ देर के लिए अपने स्थान से दूसरी जगह गईं। इस बीच एक व्यक्ति उनकी सीट के पास आकर बैठा और रुपयों वाला बैग लेकर फरार हो गया। इस घटना की पूरी वारदात कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी सरोज कुमारी को उस समय हुई, जब वह अपनी सीट पर जब आईं। उन्होंने देखा कि उनका बैग नहीं है। जिसमें ₹ 85 हजार थे। जब सभी स्टाम्प वेंडरों को और कार्यालय के कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी मिली तो सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो पता चला कि एक व्यक्ति जो काले रंग का शर्ट पहने हुए है और कंधे पर उजले रंग का गमछा रखे हुए है, वही व्यक्ति बैग लेकर फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की जानकारी पुलिस को मिल जाने के बाद छानबीन शुरू कर दी गई है।