
सोमवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के बोहवा गांव से अपहृत 70 वर्षीय रोहण मांझी का शव अमघट्टी गांव स्थित पानी भरे कुएं से बरामद किया गया। मृतक के पुतोह द्वारा 23जनवरी को हो फतेहपुर थाने में अपहरण की घटना के संबंध में तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बावजूद पुलिस व्यक्ति को ढूंढने में नाकाम रही। मिली जानकारी के अनुसार शव को चादर में ईंट के साथ बांधकर कुआं में डाल दिया गया था। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि रोहन की हत्या दस दिन पहले ही कर दी गयी थी। शव पूरी तरह से गल चुका था। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुआं से बाहर निकाला गया। शव चादर में बंधा था। शव को डूबोने के लिए उसमें 7:8 ईंट भी बंधे थे। शव सड़-गल चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया भेज दिया गया।
रिपोर्ट – विकास कुमार , फतेहपुर
GIPHY App Key not set. Please check settings