बाराचट्टी से राहुल नयन की रिपोर्ट

गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केंदुआ-बुमेर सड़क किनारे बीते दिनों फेंकी हुई एक युवती के शव की पहचान बुधवार को हो गई है। मृतका के परिजनों ने बाराचट्टी थाना आकर युवती के कपड़े आदि से उसकी पहचान की है। मृतका मगध प्रमंडल के औरंगाबाद जिले की रहने वाली थी।
बता दें कि बीते दिनों मंगलवार की सुबह बाराचट्टी थाना अंतर्गत कहूदाग वन डिपू के पास बुमेर केंदुआ सड़क के किनारे एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी तत्काल पहचान नहीं हो पाई थी। बुधवार को थाना पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस घटना की जानकारी एक न्यूज़ चैनल के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद बाराचट्टी थाना आकर और शव का पहचान उसके अंग वस्त्र एवं पहने हुए आभूषणों से की है। परिजनों ने बताया कि लड़की का नाम चांदनी कुमारी है जो बीए पार्ट-1 की छात्रा थी। मृतका औरंगाबाद शहर के वार्ड 26 साहपुर की रहने वाली थी।
बाराचट्टी थाना प्रभारी रामलखन पंडित ने बताया कि शव की पहचान औरंगाबाद के वार्ड 26 यादव कॉलेज मुहल्ला के चांदनी कुमारी 17 वर्षीय पिता भीमसेन गुप्ता के रूप में हुई है। मृतका के परिजन औरंगाबाद नगर थाने के पुलिस के साथ बाराचट्टी थाना आकर शव की पहचान युवती के कपड़ा से कर ली है। उन्होंने बताया युवती के गायब होने के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। भीमसेन गुप्ता ने बताया कि दो दिन पूर्व ही निखिल कुमार पिता सुनील साव पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। बताया गया कि निखिल कुमार के साथ चांदनी कुमारी(मृतका) का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आगे उन्होंने बताया कि दो दिन पहले चांदनी अपने कॉलेज गई थी। घर नही आने पर खोजबीन शुरू कर दिया था। मृतका के भाई ने बताया कि एक न्यूज एप्प के माध्यम से खबर देखे और अपने माता को इसके बारे में बताया। जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने चांदनी के शव को पहचान की।