29.6 C
Gaya

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल मनोकामना दुर्गा मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Published:

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया शहर के पाँचमुहानी लोको कॉलोनी स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल यह मंदिर उस वक्त से चर्चा में है, जब इस मंदिर का निर्माण आज से 11 साल पहले हुआ था। 5 फरवरी 2012 को इस मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुई थी। इस मंदिर के निर्माण न केवल लोको कॉलोनी के रहने वाले सनातन धर्म के मानने वाले लोगों ने कर सेवा की, बल्कि इस्लाम धर्म को मानने वाले रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों ने भी कर सेवा के साथ अर्थ दान भी किए थे। जिसकी चर्चा हर जगह हुई।

रविवार को इस मंदिर के प्रांगण में प्रातः वेला की आरती से शुरू हुआ अनुष्ठान शाम में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ देर रात संपन्न हुआ। पूजन, यज्ञ हवन आदि अनुष्ठान वार्ड नं 4 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने दंपती के साथ कीं। साथ ही अशोक कुमार, मेघा कुमारी, मनीष कुमार के साथ कई श्रद्धालु पूजन विधि में शामिल हुए। पाँचमुहानी कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संपन्न कराने में सामाजिक कार्यकर्ता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. दिलीप कुमार मंडल, सतीश पासवान, शैलेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ छोटू, गौरीशंकर, रामू आदि लोगों का सहयोग रहा। मुख्य रूप से पूर्व वार्ड पार्षद सह बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार मंडल, पूर्व मुखिया रविन्द्र यादव, रविन्द्र कुमार उर्फ ननकू, मिथिलेश कुमार, राजीव कुमार सहित कई गण्यमान्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ।

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img