वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

बिहार राज्य में चल रहे धरना प्रदर्शन के कारण यात्री सुरक्षा/संरक्षा के मद्देनजर दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने/पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 18.06.2022 को 20.00 बजे से 19.06.2022 को 04.00 बजे तक तथा पुनः 19.06.2022 को 20.00 बजे से 20.06.2022 को 20.00 बजे तक ही पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने/पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।