
डुमरिया प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को शिक्षण अधिगम सामग्री/टीएलएम का प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमे एक सौ तीस विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षण संस्थानों में शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग पठन पाठन में किया जाता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा कुमारी ने किया। अच्छे प्रदर्शन करनेवाले को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा कुमारी ने प्रोत्साहित किया। मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा निर्मित चार्ट पेपर पर चित्रांकन किया गया।कुछ शिक्षकों ने चित्रांकन को घर से भी बनाकर लाया था।

मध्य विद्यालय टेकरा खुर्द ,मध्य विद्यालय डुमरिया, मध्य विद्यालय महु डी,मध्य विद्यालय कसियाडीह,मध्य विद्यालय कुड़िया,मध्य विद्यालय बरहा , मध्य विद्यालय छक कर बंधा,मध्य विद्यालय मैगरा ,प्राथमिक विद्यालय कोढ़ी,प्राथमिक विद्यालय करमा,कन्या प्राथमिक विद्यालय मैग रा,प्राथमिक विद्यालय टेकरा कला इत्यादि का अच्छा प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर बिनोद सिंह,जहीर उद्दीन अंसारी,प्रमोद यादव,संजय गुप्ता, शाभा कुमारी,रीमा कुमारी,सरिता कुमारी,अर्चना कुमारी, सुजय पासवान,सुरेश यादव,रामप्रवेश पासवान,संतन प्रजापत, सैंपल यादव,संजय कुमार इत्यादि उपस्थित हुए