जेल से रची गई थी पैक्स अध्यक्ष व उनके साथियों की हत्या की साजिश

मगध मेडिकल थाना कांड संख्या 337/ 6.9.21, मगध मेडिकल थाना कांड संख्या 205 /21 दिनांक 3.8. 21 एवं बुनियादगंज थाना कांड संख्या 148/21 दिनांक 3/8 /2021 का हुआ उद्भेदन
सुपारी किलर कुख्यात सरगना मुकेश रवानी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ एवं जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी आदित्य कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सत्येंद्र यादव पैक्स अध्यक्ष एवं इनके दोस्त को अज्ञात अपराधियों द्वारा गया एयरपोर्ट के नजदीक 5 सितंबर 2021 को अंधाधुंध गोली चला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घटना में शामिल अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि जिसके तहत अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कांड में शामिल अपराधी मुकेश रवानी के रामपुर एवं मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होने की खबर पर विशेष टीम द्वारा सूचना का सत्यापन करते हुए कुख्यात अपराधी मुकेश रवानी को ओटीए गेट नंबर 5 के पास रात्रि में घेराबंदी करते हुए पुलिस के द्वारा पकड़ा गया।
तलाशी में इसके पास से जैसा कि बताया जा रहा है एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस पाया गया। इसके निशानदेही पर जितेंद्र यादव पिता ब्रह्मदेव यादव ग्राम धनावां बोधगया को गिरफ्तार किया गया। दोनों अपराधी से पूछताछ के क्रम में मुकेश रवानी ने इस हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इसमें मुकेश रवानी के साथ गोली मारने में अमित कुमार सिंह उर्फ रॉकी (बक्सर), मोनू सिंह उर्फ बबुआ (बक्सर) शामिल थे। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि हत्या की सुपारी इन लोगों को संजय यादव ग्राम बिलारी थाना मगध मेडिकल जो केंद्रीय कारा में बंद है के द्वारा ₹3,50,000 अप्रैल 2021 में दिया गया था। सुपारी का पैसा संजय यादव ने अपने साला जितेंद्र यादव के द्वारा ₹3,50,000 दीपक चौधरी बुनियाद गंज थाना क्षेत्र निवासी है के माध्यम से कुख्यात अपराधी मुकेश रवानी तक पहुंचाया था।
इस घटना का मुख्य मास्टरमाइंड संजय यादव है। जो मल्लू यादव उर्फ लल्लू मुखिया के साथ मिलकर यादव की हत्या की साजिश रची थी। संजय यादव वर्तमान में केंद्रीय कारा में बंद है। जिसके द्वारा ही जेल से हत्या की साजिश रची गई थी। जिसमें आर्थिक मदद एवं जितेंद्र यादव द्वारा किया गया था। हत्या का मुख्य कारण बेलाही स्थित 11 बीघा का मंदिर के नाम पर कब्जा था विरोध करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सुपारी किलर गैंग बनाए हुए हैं। जिसमें मुकेश रवानी, अमित कुमार सिंह उर्फ रॉकी, मोनू सिंह उर्फ बबुआ, राजा रवानी (कोतवाली )थाना क्षेत्र गया, सोनू रवानी गया, चीकू मानपुर, दीपक चौधरी मानपुर, सोनू सिंह कंचनपुर, मनु यादव उर्फ लल्लू मुखिया, संजय यादव वालकेश्वर यादव छोटू सिंह पिता नरेश सिंह अजय यादव पिता बालेश्वर यादव शामिल है। जिसमें से गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश रवानी पिता राजेंद्र प्रसाद एवं जितेंद्र यादव पिता ब्रह्मदेव यादव हैं।
रिपोर्ट – वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल