प्रदेश अध्यक्ष का वहां के अध्यक्ष मुरारी सिन्हा के नेतृत्व में मरीजों ने किया स्वागत

बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष गया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचे। जहां वे अपने दौरे के दौरान रायबरेली के जय दुर्गे कुष्ठ सेवा आश्रम पहुंचे। जहां के अध्यक्ष मुरारी सिन्हा के नेतृत्व में कुष्ठ रोगियों ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री मंडल का स्वागत किया। श्री सिन्हा ने प्रदेश अध्यक्ष के अपने आश्रम में पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह रायबरेली के कुष्ठ रोगियों का सौभाग्य है कि श्री मंडल उनसे मिलकर मरीजों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेने के बाद हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि रायबरेली के जय दुर्गे कुष्ठ सेवा आश्रम के मरीजों से मिलकर काफी खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि जिस आदर और सम्मान के साथ यहां के मरीजों एवं अध्यक्ष मुरारी सिन्हा ने स्वागत किया है, वे आभारी हैं। उन्होंने बताया कि यहां के मरीजों को आश्वासन दिया गया है कि जब भी उनकी जरूरत यहां के मरीजों को होगी, वे हर तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने 1974 में इस आश्रम के भवन का निर्माण कराई थीं। भवन की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर इन मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई है। आगे इनके लिए और क्या क्या सहायता की जरूरत है, इसकी समीक्षा बिहार लौटने के बाद की जाएगी। समीक्षा के बाद एक शिष्टमंडल रायबरेली प्रशासन से मिलकर उनके समक्ष समस्याओं को रखते हुए उसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान जब रायबरेली स्थित इस कुष्ठ सेवा आश्रम में पहुंचे तो देखने को मिला कि सभी मरीज यहां एकजुटता के साथ भाईचारे के माहौल में रह रहे हैं।
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल