वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

शुक्रवार को काली रेखा मातृ कॉलोनी कुष्ठ आश्रम देवघर, झारखण्ड में कुष्ठ रोगियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस शुभ अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ। जिसका विधिवत समापन शनिवार को हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गया जिला के गणमान्य, समाजसेवी, पूर्व वार्ड पार्षद सह बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर बिनोद कुमार मंडल, परमानंद सिंह , इस कार्यक्रम के आयोजक समिति व काली रेखा मातृ कॉलोनी कुष्ठ आश्रम, देवघर के महेंद्र राय, सीताराम साह, नित्यानंद केशरी सभी कुष्ठ रोगी उपस्थिति थे। डॉ मंडल ने बताया कि जब बिहार-झारखंड एकीकृत था, उस वक्त वे बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से हर वर्ष इस समारोह में शामिल होते आए हैं।

आज जब बिहार से झारखंड राज्य अलग हो चुका है, तब भी इस आश्रम के लोग और कुष्ठ मरीज अपना स्नेह और प्यार देते थे। आज भी उसी आदर और सम्मान के साथ लोग बुलाते हैं। यह यहां के मरीजों और आश्रम के लोगों का बड़प्पन है कि जब भी मरीजों और आश्रम से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो लोग बुलाते हैं। महेंद्र राय, सीताराम साह ने कहा कि श्री मंडल बिहार, झारखंड ही नहीं बल्कि देश के उत्तर और दक्षिण प्रदेशों के कुष्ठ रोगियों की समस्याओं को लेकर हमेशा अगली पंक्ति में खड़े होकर उसके निदान के लिए संबंधित राज्य सरकारों से मिलकर मजबूती से पक्ष रखा करते हैं। श्री साह व राय ने बताया कि बड़े गर्व की बात है कि श्री मंडल देश के विभिन्न हिस्सों में बसे कुष्ठ रोगियों और उनके आश्रमों में जाकर उनका दुःख दर्द केवल सुनते ही नही हैं, बल्कि मरीजों के हक़ व हुक़ूक़ के लिए संघर्ष में आगे रहते हुए साथ देते हैं। मरीजों के साथ उठना बैठना और उनके हाथों से बने भोजन भी किया करते हैं। जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय कार्य भी करने से हिचकते नहीं हैं। कोरोना काल में भी और इसके बाद भी देवघर में इस बार बड़े ही धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया l