
न्यूज डेस्क लाइव मगध: पत्रकारिता क्षेत्र के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (67) नहीं रहे। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने शनिवार को उनके निधन की जानकारी दी। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका ने बताया है कि रविवार (5 दिसंबर) को लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उन्हें प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसी साल कोरोना संक्रमण के बाद उनकी तबियत खराब चल रही थी। पिछले कुछ दिनों से वह दिल्ली के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे।
विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी ,उन्होंने कहा की मेरे पिता एक निर्भीक पत्रकार थे। दिल्ली के रिफ्यूजी कॉलोनी से निकलकर पत्रकारिता के शीर्ष तक पहुंचे थे। करीब 42 साल तक उन्होंने पत्रकारिताी और हमेशा सच के साथ खड़े रहे।