डुुमरिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई. किसान भवन में शनिवार को आकस्मिक निःशुल्क बीज वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार ने किया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विंदेश्वर राम ने कहा कि बिहार में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिहार सरकार वैकल्पिक खेती के लिए किसानों को अरहर मक्का सरसों आदि के बीच निशुल्क रूप से वितरण कर रही है। किसान इसका सही से लाभ उठाएं और वैकल्पिक खेती कर सुखाड़ की स्थिति से निपटने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि अनाच्छादित खेतों को अवच्छादित करने हेतु अरहर, सरसों, कुल्थी एवं मक्के की बीज किसानों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिविर के प्रथम दिन 28 किसानों के बीच बीच का वितरण किया गया है जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के किसान इस बीज को प्राप्त किए हैं। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार, जिला परिषद सदस्य रविन्द्र राम, जिला परिषद प्रतिनिधि अजय कुमार दांगी सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बातों को किसानों के बीच विस्तार से रखा। इस कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक विरमानी पाठक, ने किया। वही कृषि समन्वयक पवन कुमार और प्रकाश चौधरी, कृषि सलाहकार श्याम नंदन सहीत दो दर्जन किसान मौजुद रहे।
रिपोर्ट: दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया