
रिपोर्ट: महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता
कोंच: स्थानीय थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर रेलवे स्टेशन के परिसर में मंगलवार की सुबह रेल बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव ने की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले एक नुक्कड़ सभा इस्माईलपुर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में किया गया जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी वर्ग, छात्र, वकील, शिक्षक तथा रेल कर्मचारियों को मिलाकर किया गया। नुक्कड़ सभा में मुख्य वक्ता के रूप में गुरारू उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव, बिहार राज्य सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी संघ बिहार के सम्मानित अध्यक्ष सह बिहार राज्य पियून एसोसिएशन राज्याध्यक्ष जयनंदन शर्मा, डबुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मण प्रसाद यादव, शहीद भगत सिंह विचार मंच के अध्यक्ष अशोक यादव, कचीया गैंगमैन संगठन के नेता बालेश्वर प्रसाद, शिक्षक आनंद कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना प्रसाद, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव मुकेश सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया तथा रेल बचाओ देश बचाओ अभियान के बारे में विस्तार से बताया।