


लाइव मगध न्यूज डेस्क: गया शहर में लगातार गिरते तापमान एवं बढ़ती ठंडी को देखते हुए कल आधी रात को अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर इंद्रवीर कुमार के द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर घूमते हुए असहाय निर्धन लोगों को जो फुटपाथ पर खुले में रात गुजार रहे थे , वैसे लोगों को विभिन्न जगहों पर कंबल का वितरण किया गया। शहर में मुख्य रूप से विष्णुपद , रेलवे स्टेशन, ग्वाल बीघा इत्यादि जगहों पर लगभग 50 असहाय निर्धन गरीब लोगों को कंबल का वितरण किया गया। इसमें अधिकतर लोग वैसे थे जो फुटपाथ पर खुले में रात गुजार रहे थे, कुछ रिक्शा चालक, भिखारी इत्यादि शामिल थे जिनको कंबल का वितरण किया गया। वहीं सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में घूमते हुए असहाय निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सभी अंचलाधिकारीयों को भी निर्देश दिया गया कि अपनी-अपनी क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था करें।