
मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरदाग गांव स्थित चतरिया टोला के रहने वाले तीन लड़को की पानी मे डूबने से मौत हो गयी है। घटना रविवार शाम 6 बजे की बताया जा रहा है। तीनो लड़के एक मुहल्ले के रहने वाला है और वे सभी गांव के समीप आहर में नहाने गया था। मरने वाले बच्चे की पहचान सचिन कुमार (उम्र12वर्ष) पिता राजकुमार यादव ,राजीव कुमार (उम्र14 वर्ष) पिता प्रेमन यादव ,अखिलेश कुमार (उम्र19 वर्ष) पिता रघु यादव के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब तीनों लड़के पास के आहर नहाने गया था , ऐसा संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि नहाने के दौरान गहरे पानी मे चल जाने से एक दूसरे के बचाने के क्रम में तीनों पानी मे डूब गया।
जब तीनो लड़के अपने घर नही लौटे तब रात्रि में परिजनों ने खोजना शुरू किया। इसके बाद किसी ने तीनों लड़के को आहर में नहाते देखने की बात बताई तब परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद रात्रि 10बजे तीनों लड़के के शव को आहर से निकाल पाया। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। घटना के सम्बंध में मोहनपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी गयी है।
रिपोर्ट – दीपक कुमार (न्यूज़ डेस्क)