29.6 C
Gaya

दुःखद: गया के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र चौधरी नहीं रहे

Published:

File photo


गया जिले के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र चौधरी का निधन बुधवार की देर रात उनके आवास पर हो गया। पिछले कई दिनों से वे गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वे लीवर कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार की रात करीब पौने बारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इनके निधन की खबर सुनते ही स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर है। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गया के सिविल सर्जन डॉ केके राय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि डॉ सुरेंद्र चौधरी लीवर कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि उनके कार्य में सहयोग करने के लिए डॉ फिरोज अहमद की उनके साथ अटैच किया गया था। जबकि वित्तीय प्रभार डॉ चौधरी के पास ही था। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आते रहते थे। बता दें कि कोरोना काल में चाहे वैक्सीनशन के कार्य हो या फिर इसकी जांच के दायित्व। सभी कार्यों को अपने अधीनस्थ पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारियों, एएनएम आदि को साथ लेकर गया में बृहद अभियान को सफल बनाया है। इनके निधन से स्वास्थ्य विभाग में एक शून्यता सी आ गई है। इनके निधन पर आशा कार्यकर्ता, एएनएम आदि ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। इन स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि डॉ चौधरी सभी कर्मियों की समस्याओं का बड़े ही सहज ढंग से हल निकाल लिया करते थे।

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img