वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

रंग सिंह के नाम से चर्चित पूर्व मंत्री रंजीत सिंह का निधन हो गया है। रंग सिंह के अधिवक्ता पुत्र आनंद ने शनिवार की सुबह इस आशय की सूचना सोशल मीडिया पर देते हुए उनके पिता रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह नहीं रहे। श्री सिंह जीवन के आखिरी क्षण तक कांग्रेस से जुड़े रहे। एक अच्छे अधिवक्ता रहे पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री रंजीत सिंह के निधन की खबर प्राप्त होते ही गया बार एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों में शोक की लहर है। वहीं कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इनके निधन पर गया के वरीय अधिवक्ता विकास रंजन दफ़्तुआर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रंजीत सिंह के साथ वर्षों तक राजनीति से लेकर सामाजिक संगठनों में कार्य करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि रंग सिंह बाबू का निधन समाज के बहुत बड़ी क्षति है।