वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

एक रेलयात्री नंदकुमार कोर्डे पिता नामदेव गोविंद पता प्रशांत नगर थाना सोनइ जिला अहमदनगर महाराष्ट्र ने गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर सूचना दिए कि उसके गांव का एक व्यक्ति नाम शंकर भाउराव तागड उम्र 80 वर्ष पिता स्वर्गीय भाउराव यशवंत पता लोहो गांव रोड थाना सोनइ जिला अहमदनगर महाराष्ट्र 14 सितंबर को पितृपक्ष मेला में पूजा पाठ करने के दौरान बिछड़ गए थे। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि सूचना व प्राप्त फोटो के आधार पर खोए हुए बूढ़े व्यक्ति को सीसीटीवी के माध्यम से खोजबीन करने पर खोये हुए वृद्ध व्यक्ति सर्कुलेटिंग एरिया में घूमते हुए नजर आए। तत्पश्चात अधिकारी एवं स्टाफ साथ परिचित व्यक्ति को लेकर सर्कुलेटिंग एरिया पहुंचे। परिचित व्यक्ति के द्वारा भौतिक रूप से पहचान करने के उपरांत उन्हें रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया पर लाया गया। सही सलामत सुपुर्द किया गया। इसके लिए उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल का धन्यवाद दिया। वहीं गया जंक्शन पर लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।