वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

सोमवार को आरपीएफ के उपनिरीक्षक जावेद एकबाल साथ रहे प्रधान आरक्षी बी. बी. मिश्रा, प्रधान आरक्षी बी. एम. कुमार, आरक्षी अमित कुमार सभी रेल सुरक्षा बल गया एवं अपराध सूचना शाखा के आरक्षी दीपक कुमार ओझा ने गया रेलवे स्टेशन के मिडल ओवर ब्रिज से शराब रखे ट्रॉलीबैग लेकर उतरने के वक्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। RPF Inspector अजय प्रकाश ने बताया जिसका नाम रोशन कुमार उम्र 19 वर्ष पिता कृष्णानंद शर्मा उर्फ़ अशोक शर्मा पता हरना थाना सकुराबाद जिला जहानाबाद (बिहार) है। जिसके पास से ट्रॉली बैग में रहे अंग्रेजी शराब इंपिरियल ब्लू प्रत्येक 750ml का सभी पंजाब राज्य निर्मित बरामद हुआ है। जिसका अनुमानित मूल्य ₹14280/- है। उसके कब्जे से 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर रेल थाना में कांड संख्या में 265/22 दिनांक 27.06.2022 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार एक्साइज (अमेंडमेंट) एक्ट 2018 दर्ज किया गया है। रेल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थापित कराया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।