
स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन सभागार में मंगलवार को रबी महा अभियान का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।बीडीओ श्री कुमार ने किसानों को सरकार द्वारा उन्नत खेती,कम लागत में अच्छी फसलों का पैदावार बढ़ाने वाली योजनाओं के अलावा बीज वितरण,किसान पुरस्कार,कृषि यंत्रीकरण,किसान चौपाल आदि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि खेतों में फसल काटने के बाद पराली जलाने से किसानों को ही नुकसान उठाना पड़ता है।इसलिए इस पर बिल्कुल रोक लगाने की आवश्यकता है।कोई भी किसान खेतों में पराली जलाएंगें उन्हें तीन साल तक कृषि योजनाओं का लाभ नही दिया जाएगा।किसानों की आय बढे इस पर सरकार काफी गम्भीर है।उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने की सलाह दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सजंय कुमार ने किया।कार्यक्रम में बीडीओ कुंदन कुमार,प्रखंड कृषि समन्वयक ,कृषि सलाहकार और काफी संख्या में किसान शामिल हुए।
रिपोर्ट – अजित कुमार ,बेलागंज