
अतरी प्रखंड के मध्य विद्यालय सीढ दुंदीचक के खेल मैदान में तीन दिवसीय 24 कुंडीय नवजागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरों पर है। इस यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए सीढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण सिंह , अवधेश कुमार, शेखर कुमार , रेणु वर्णवाल ने बताया की शनिवार को सुबह 6 बजे प्रवचन मंच का उदघाटन विपीन कुमार (निदेशक गोल इन्सच्यूट पटना) के द्वारा किया जाएगा। उसके बाद 6:30 बजे कलश यात्रा शिवालय पर से होते हुए पाली, बंधुबीघा, टेउसा बाजार भ्रमण करते हुए गोहचक पैमार नदी से जलभरी कर पुनः शिवाला पर लौटकर 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा। वही शाम 5 बजे यज्ञ मंच का उदघाटन आचार्य किशोर कुणाल जी (धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष) के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर दिलीप कुमार, विष्णुकांत कुमार, कालिंदी शर्मा, रेणू वर्णवाल कुलदीप चौधरी , दीपक कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद थे।