बेलागंज से अजित कुमार की रिपोर्ट

चाकन्द थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ हथियार के नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता चार बच्चों की मां है। पीड़िता के पति दिल्ली में सिलाई का काम करते है। दुष्कर्म की घटना 18 सितम्बर (रविवार की रात) लगभग साढ़े दस बजे की बताई जाती है। दुष्कर्म को लेकर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज़ किया है। बकौल पीड़िता ने बताया कि घटना की रात लाइट जलाने के लिए उठी थी कि अचानक अंधेरे में किसी ने मुझे पीछे से खिंच लिया और मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि मैंने हल्ला किया, लेकिन रात में किसी ने मेंरी आवाज नहीं सुनी। हर प्रतिरोध के बावजूद दुष्कर्मी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर मेरी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया। युवक को मैं पहचानती हूं। जिसका नाम अनुज कुमार पुष्कर है।आरोपी युवक अमराहा महादलित टोले का रहने वाला है।थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी है। युवक फरार बताया जा रहा है।