
अजित कुमार ,बेलागंज
रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को सर्किल इंस्पेक्टर मितेश कुमार के नेतृत्व में बेलागंज प्रखंड मुख्यालय में फ्लैग मार्च चलाया। जिसमें बेलागंज थाना अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह, एएसआई एवं बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने , असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने, उपद्रवियों पर नकेल कसने और शांति वातावरण में त्यौहार मनाने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने थाना क्षेत्र वासियों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व में पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील किया।