बेलागंज, अजित कुमार


एसटीएफ और बेलागंज थाना पुलिस की संयुक्त छापामारी में क्षेत्र के भलुआ एक गांव के एक घर से बुधवार की रात तीन देसी कट्टा और जापान निर्मित दो रिवाल्वर बरामद किया है।पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घर मालिक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने हथियारों की बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भलुआ एक गांव के विवेक कुमार नामक ग्रामीण के घर से पुलिस ने तीन देसी कट्ठा एवं दो सिक्स राउंडर रिवाल्वर बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की मानीटरिंग कर रहे एएसपी विधि व्यवस्था भरत सोनी के नेतृत्व में छानबीन की जा रही है। इधर, हथियारों की बरामदगी और विवेक कुमार नामक ग्रामीण की गिरफ्तारी पर उसके परिजनों ने अपने पड़ोसी पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से इसकी निष्पक्षता के साथ छानबीन करते हुए निर्दोष विवेक को न्याय देने की गुहार पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से लगाई है।