समर राठौर, फतेहपुर

फतेहपुर प्रखंड के गुरपा गांव में मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में दक्षिण लोधवे के पंचायत समिति सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार ग्राम कोरया के रहने वाले हैं। घायल पंचायत समिति सदस्य को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए गया रेफर कर दिया गया है। साथ में आए उनके समर्थकों ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य अपने घर से गुरपा जा रहे थे। तभी सामने से तेज गति में आ रहे एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।