वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में अवस्थित कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में कांग्रेस पार्टी एवम् कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारत की अखंडता, गरीबी उन्मूलन एवम् राष्ट्रीयकरण की मसीहा इंदिरा गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो. विजय कुमार मिठू ने व संचालन बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव अमरजीत कुमार ने किया। सेमिनार का उद्घाटन स्व. इंदिरा गांधी के अनुयाई पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद रंजीत सिंह, पूर्व विधायक डॉ युगल किशोर प्रसाद ने किया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा भारत की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने वाली ‘आयरन लेडी’ के नाम से विश्व विख्यात इंदिरा गांधी अपने खून का एक, एक कतरा देश के लिए बलिदान कर दी। नेताओं ने कहा कि भारत में गरीबी हटाओ का नारा बुलंद करने वाली गरीब, मध्यवर्गीय परिवार की सच्ची हितैषी, देश के निजी बैंको, कोलियरी को रातो – रात राष्ट्रीयकरण करने वाली देश के जन-जन में लोकप्रिय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भारत को आज सत्ता में बैठे लोग राष्ट्रीय सम्पत्ति का निजीकरण कर चंद पूंजीपतियों के हाथो बेचने को आतुर है।
नेताओं ने सेमिनार के समाप्ति के बाद एक स्वर में देश की एकता, अखंडता, को अक्षु्ण रखने, देश में बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी को समाप्त कराने के लिए संघर्ष और तेज करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मो सरवर खान, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुंदन कुमार, इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा प्रकाश, असंगठित मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान, कांग्रेस वर्कर्स कमिटी के अध्यक्ष अशरफ इमाम, फिरोज रजा, विनोद बनारसी, राजेश्वर पासवान,अमित कुमार, मो अजहरुद्दीन आदि ने भी संबोधित किया।