
न्यूज डेस्क : मोहनपुर प्रखंड के ई किसान भवन में आज प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव सह उपादान(बीज) वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपक कुमार सिंह एवं उप प्रमुख मुन्ना यादव के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के कई जनप्रतिनिधि, मुखिया , पंचायत समिति सदस्य एवं सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्री विकास कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री अंजनी कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र आमस से कृषि वैज्ञानिक, लेखापाल संदीप कुमार, बिटीएम एटीएम, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार उपस्थित हुए कार्यक्रम में रबी फसल का वैज्ञानिक तरीके से खेती विषय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया एवं लगभग 50 से 60 प्रत्यक्षण किट का वितरण किसानों के बीच किया गया।