
फतेहपुर थाना क्षेत्र के अरगा – करियादपुर के बीच शनिवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक वहसा पिपरा पंचायत के पहड़ी गांव निवासी मुन्ना कुमार था। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करियादपुर -गया सड़क मार्ग को जाम कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना की पुलिस एसआइ वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुन्ना कुमार किसी काम से अपने गांव से करियादपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पल्सर बाइक से उसके वाहन को धक्का मार दिया। वहीं सड़क पर गिरने के कारण सर में गंभीर चोटे लगी। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं एसआइ ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान हो गयी। घटना के बाद से वह फरार है।

सड़क हादसे के बाद करियादपुर एवं आस पास के गाँव के लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर प्रर्दशन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मृतक के सवजनों को उचित मुआवजा एवं घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा जल्द से जल्द किया जाए वही खबर लिखे जाने तक सड़क जाम समाप्त नहीं किया जा सका है।