
फतेहपुर थाना क्षेत्र के रातों खुर्द गांवों में कच्चे घर ढह गए। बुधवार रात मकान ढहने से एक मवेशी की मौत हो गई। रातों खुर्द गांव निवासी सोनवा देवी मवेशी पालकर गृहस्थी चलाती हैं। जानकारी पर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मवेशी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक मवेशी की मौत हो चुकी थी। जिसके मलबे में दबकर उसकी गृहस्थी नष्ट हो गई। बताया कि मकान के मलबे में दबकर करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। जिसमें अनाज, कपड़े, चारपाई सहित अन्य सामान दब गया।